ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
22 अगस्त को पटना पहुंचेगा अटल का अस्थिकलश, इन नदियों में होगा विसर्जन
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 7:31:44 PM
22 अगस्त को पटना पहुंचेगा अटल का अस्थिकलश, इन नदियों में होगा विसर्जन

 पटना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थिकलश  बुधवार  को पटना पहुंचेगा। उनकी अस्थियां गंगा सहित राज्य  की अन्य नदियों में प्रवाहित की जायेंगी।  वहीं, मंगलवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल  में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों और  सामाजिक संगठनों के सदस्यों  और आम लोगों को  आमंत्रित किया गया है।  प्रदेश भाजपाध्यक्ष नित्यानंद  राय उनका अस्थिकलश लेकर 22  अगस्त को  पटना पहुंचेंगे।   

एयरपोर्ट से प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के केंद्रीय मंत्री,  सांसद, विधायक और कार्यकर्ता अस्थिकलश को लेकर भाजपा कार्यालय  पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग अस्थिकलश का दर्शन कर सकेंगे।   23, 24 और 25  अगस्त को पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में  दर्शन और गंगा  और अन्य नदियों में अटल की अस्थियां प्रवाहित  करने के लिए भेजी जायेंगी। 
 
इन नदियों में होगा अस्थि विसर्जन 
 
गंगा,  कोसी, सोन,  पुनपुन, फल्गु,  किऊल, चांदन, घाघरा,  महानंदा, गंडक, बागमती।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS