ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
आक्रोशित भीड़ ने थानेदार को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 3:43:48 PM
आक्रोशित भीड़ ने थानेदार को मारी गोली

आरा। प्रदेश के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में नाराज ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर हमला कर गोली मार दी। सहार थानाअध्यक्ष संजय कुमार घायल हो गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं, एसपी पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं।

 
घटना सहार थाना क्षेत्र के बजरेया गांव की है। खबरों के अनुसार यहां एक हत्या हुई थी। इसी वजह से यहां के ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार पुलिस को बनना पड़ा। बताया जाता है कि कुछ हथियारबंद अपराधियों ने एक चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
अपराधियों ने मृतक के पिता चौकीदार भुखन यादव की बुरी तरह पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ किया। इसी दौरान जब सहार थानाध्यक्ष संजय कुमार सूचना मिलने पर वहां पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS