ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
उप समाहर्ता के वाहन के धक्के से महिला का पैर दो टुकड़ा, गाड़ी जब्त
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 8:40:42 PM
उप समाहर्ता के वाहन के धक्के से महिला का पैर दो टुकड़ा, गाड़ी जब्त

थाने मे जब्त वरीय उप समाहर्ता की गाड़ी


दरभंगा। गुड्डू राज। देशवाणी न्यूज।


 सहरसा जिला में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता के गाड़ी टाटा इंडिका से सदर थाना क्षेत्र के जीवछ घाट स्थित एन एच 57 पर वाहन की चपेट में आकर महिला का पैर कट गया। महिला सब्जी खरीदकर सड़क के किनारे खड़ी थीं। घायल महिला लोआम गांव निवासी रामवृक्ष पासवान की पत्नी जानकी देवी हैं। इनका दूसरा पांव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया है। इन्हें गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


उपसमाहर्ता की गाड़ी जब्त-


 इस संदर्भ में पीड़ित महिला का पुत्र राम बाबू पासवान ने बताया की उसकी माँ जीवछ घाट एन एच 57 स्थित सब्जी लेकर रोड के किनारे खड़ी थी। उसी बीच सहरसा जिला मे पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता के वाहन टाटा इंडिका गाड़ी नम्बर बीआर 01-ए क्यू 6442 ने तेज गति से उसे धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुच कर उक्त वाहन को जब्त कर लिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS