बिहार
अटलजी ने राष्ट्र पथ पर राजधर्म के साथ चलना सिखाया: शत्रुघ्न सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 11:20:13 AMपटना। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दुख जताया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी पूनम सिन्हा भी मेरे साथ मौजूद हैं। मैं फिर से अनाथ जैसा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा मुझे अटल बिहारी वाजपेयी का सर्पोट मिला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन के साथ पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में उनके साथ करीब से जुड़े लोग उन्हे भाव भीनी श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अटल जी एक युगपुरुष थे जिनके जाने से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी एक स्टेट्समैन और बहुत अच्छे वक्ता थे।
सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी भाजपा से सबसे कद्दावर नेता थे। जिनके व्यक्तित्व को किसी पार्टी के दायरे में बांधकर नहीं रखा जा सकता। वे सर्वदल और सर्वजन प्रिय थे। उन्होने कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा था।
वाजपेयी के राजनीतिक संदेश का उल्लेख करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होने राष्ट्र पथ पर राजधर्म के साथ चलना सिखाया। वे कठोर से कठोर फैसला मुस्कुराते-मुस्कुराते हुए ले लिया करते थे। चाहे वह पोखरण में परमाणु परीक्षण हो या फिर अपने किसी मंत्री को किसी कारणवश सरकार से बाहर निकालने का मामला है।