बिहार
फिलहाल एक देश एक चुनाव संभव नहीं: नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 5:09:48 PMपटना।आज पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वैचारिक रूप से तो दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए लेकिन फिलहाल ये संभव नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि तत्काल स्थिति को देखते हुए लोकसभा और विधान सभा चुनाव एक साथ नहीं कराया जा सकता है।
हम विकास की बात नहीं करते, न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। इस बीच नीतीश ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंद कारखाने लगाने और बड़े लोगों को लाभ देने से ही विकास नहीं होता। लोगों को भड़काना और उल्टा-पुल्टा समझाना कुछ लोगों की आदत है। हमें इन सब से कोई लेना देना नहीं है।