बिहार
जेल में छापेमारी के दौरान ब्रजेश ठाकुर के पास मिले 40 मोबाइल नंबर
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 2:52:28 PMमुजफ्फरपुर। प्रशासन के द्वारा बिहार की सभी जेलों की छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने उस जेल की भी छापेमारी की जिसमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर बंद है। छापेमारी के दौरान पुलिस को ब्रजेश ठाकुर के पास से 40 लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची प्राप्त हुई है।
जानकारी के अनुसार, इस सूची में कई प्रभावी लोगों के भी नंबर मौजूद है। सीबीआई अब इन नंबरों को अपनी जांच में शामिल कर सकती है। जिला अधिकारी और एसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में प्रशासन को ब्रजेश ठाकुर की बीमारी भी अब एक बहाना लग रहा है।
उम्मीद जताई जा रही अब एक मेडिकल बोर्ड का गठन कर उसे वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। गिरफ्तार होने के बाद से ब्रजेेश ठाकुर केवल पांच दिन ही जेल में रहा है। उसके बाद बीमारी का बहाना बनाकर जेल के मेडिकल वार्ड में रह रहा है।
शनिवार को सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे से भी सीबीआई ने लगभग 11 घंटे पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद वह ठाकुर के बेटे राहुल को अपने साथ ले गई जिसे रविवार की सुबह सीबीआई की टीम ने छोड़ दिया।