ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुजफ्फरपुर कांड : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए : तेजस्वी यादव
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2018 1:34:21 PM
मुजफ्फरपुर कांड : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए : तेजस्वी यादव

पटना। मुजफ्फरपुर बालिका कांड को लेकर राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार में सरकार चलाने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि मजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में यह सिद्ध हो गया है कि वह कायर मुख्यमंत्री है। इसी का नतीजा है कि वह बिहार की बेटियों के लिए न्याय की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश इस शर्मनाक प्रकरण में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आश्रय घर से स्थानांतरित लड़कियों के गायब होने की भी बात कही। साथ ही कहा कि हम मधुबनी में बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे।

आज मुजफ्फरपुर बालिका कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नई दिल्ली के 34 रोज एवेन्यू, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजद कार्यालय में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। साथ ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से 20 सवाल पूछे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज कल्याण मंत्री ने भले ही इस्तीफा दे दिया हो। लेकिन, मुजफ्फरपुर कांड में अन्य नेताओं और अधिकारियों को बचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रजेश के मोबाइल का सीडीआर निकाले जाने पर सिर्फ मंत्री के पति के नाम का खुलासा किया गया है। इसकी जांच कराये जाने की मांग की। साथ ही कहा कि मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के गिनती के छप रहे अखबार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिये गये। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पीआरडी मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। साथ ही कहा कि वर्ष 2005 से ही जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा क्यों लुटाया गया? आखिर क्यों ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ को दिल खोल कर फंड दिया गया?

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS