ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
छपरा में CSP संचालक से 2.45 लाख की लूट, अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2018 8:46:44 PM
छपरा में CSP संचालक से 2.45 लाख की लूट, अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

 छपरा से गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढी गांव के पास हथियार से लैस सात अपराधियों ने गोली बारी कर सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपये की राशि लूट ली। हालांकि इस गोलीबारी में घायल होने से सीएसपी संचालक बाल-बाल बचे गये। अपराधियों ने उसका लैपटॉप भी लूट लिया। इस मामले में आमडाढी गांव के निवासी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को थाने में सात अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।
 
सीएसपी संचालक ने बताया कि वह रसुलपुर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया। लैपटाप व ढाई लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि उसे गोली नहीं लगी है। उसके शोरगुल व गोली चलने की आवाज सुन कर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को आते देख फरार हो गये। सभी अपराधी बाइक पर सवार थे। सात अपराधी थे और तीन बाइक थी।
 
फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि आमडाढी गांव के निवासी संजय कुमार सिंह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केन्द्र रसुलपुर में चलाता है। वह अपने ग्राहक सेवा केन्द्र से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने लूट पाट व गोली बारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज इसकी जांच शुरू कर दी है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS