ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कर्नाटक की निर्माणाधीन फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने व्यक्त किया शोक
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 6:36:04 PM
कर्नाटक की निर्माणाधीन फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने व्यक्त किया शोक

पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के कलबुर्गी में सीमेंट फैक्ट्री में हुये हादसे में छह बिहारी मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। 

 
नीतीश कुमार ने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि वह घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागीय प्रावधानों के अनुरूप मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति एवं मुआवजे की राशि के भुगतान की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
 
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक सीमेंट फैक्‍ट्री का निर्माण हो रहा है। इसी दौरान गुरुवार की शाम अचानक एक क्रेन के गिर जाने से एक दर्जन मजदूर दब गए। दबे हुए मजदूरों में आधा दर्जन की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान खगड़िया के बिपिन साहनी, अजय, सुधांकर साहनी, खोखो और बेगूसराय के तबराक और मो. जुबैर के रूप में हुई है।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS