ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
छपरा में कलयुगी देवर ने भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला, सास व देवर फरार
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2018 8:57:26 PM
छपरा में कलयुगी देवर ने भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला, सास व देवर फरार

छपरा। गणपत आर्यन की रिपोर्ट। देशवाणी न्यूज।


भारतीय संस्कृति में भाभी को देवर मां का सम्मान
देते हैं। इस रिश्ते को बड़े आदर के साथ निर्वाह किया जाता है। दूसरी तरफ एक देवर ने अपनी भाभी को जिंदा जला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने देवर-भाभी के पवित्र मानवीय रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यह घटना सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है।


देवर समेत दो पर प्राथमिकी-


पुलिस ने शव का शुक्रवार सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि परसा थाना की पुलिस ने महिला के शव को गुरुवार की रात में उसके घर से बरामद किया। मृतका चांदपुरा गांव निवासी राजन सिंह की पत्नी नीतू देवी (27) वर्ष बतायी गई है।  थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मनीष कुमार सिंह के बयान पर देवर समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


देवर व सास दोनों फरार-


 मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका नीतू देवी का मायके वैशाली जिले के जुरावरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पहले नीतू की शादी राजन सिंह के साथ हुयी थी। बताया कि राजन का छोटा भाई व नीतू का देवर उदंड मिजाज का है। शादी के बाद से ही नीतू को वह प्रताड़ित करता था। दरअसल नीतू के पति राजन सिंह सीधा-सादा है। जिसका फायदा उसका छोटा भाई उठता था।  थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। घटना के बाद से नीतू के देवर और सास दोनों फरार बताये जाते है। मानवीय रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं और लोगों के बीच इस घटना की काफी चर्चा की जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS