ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में साइकिल सवार साला- बोहनोई को ट्रक ने कुचला, एक पुल के नीचे गिरा, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 11:23:43 AM
रक्सौल में साइकिल सवार साला- बोहनोई को ट्रक ने कुचला, एक पुल के नीचे गिरा, एक की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

रक्सौल के गम्हरिया चौक पर लौट तीव्र गति से रामगढ़वा की ओर जा रहे एक ट्रक ने दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया जिसमे एक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों को गम्भीर स्थिति में पुलिस ने रक्सौल स्थित रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां जोखन पासवान की मौत हो गई। दुर्घटना के शिकार दोनों रिश्ते में साला व बहनोई हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जिसका नंबर बीआर 06 जी 2468 है। 
 
नेपाल से ससुराल आए बहनोई गेम लाल के साथ निकला था जोखन पासवान-
 
 रक्सौल पुलिस ने बताया कि घायल में एक युवक नेपाल का निवासी 32 वर्षीय गेम लाल पासवान है। वही दूसरा युवक रक्सौल प्रखंड के धनगढ़वा कौड़िहार अंतर्गत सेनवरिया गाँव निवासी 30 वर्षीय जोखन पासवान बताया जाता है। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और उसकी मौत हो गई। जोखन गेम लाल का साला था। बताते हैं कि गेम लाल अपनी ससुराल आया था। दोनों किसी काम से साइकल से गम्हरिया चौक गए। तभी यह हादसा हो गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक से लगी ठोकर से दोनो उछल गए।जिसमे जोखन नहर पुल के नीचे जा गिरा।खून से लथपथ स्थिति में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुचाया।इधर,ट्रक चालक गम्हरिया स्थित रिलायन्स पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर फरार होने की कोशिश में था ,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना की पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनो का उपचार डंकन अस्पताल में जारी है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।। इस घटना के बाद लोगो ने सड़क को जाम कर दिया है। जाम खत्म करने के लिए पहुचे इंस्पेक्टर व बीडीओ।                                               
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS