बिहार
बारिश ने डाली तेजस्वी की साइकिल रैली में खलल, गांधी मैदान हुआ पानी-पानी
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2018 11:25:23 AMपटना। कल देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने राजद की 'एनडीए भगाओ-बेटी बचाओ' साइकिल रैली की रफ्तार रोक दी है। तेजस्वी यादव अब भी बोधगया मंदिर में दर्शन करने के लिए बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। साइकिल यात्रा की शुरुआत बोधगया मंदिर में दर्शन करने के बाद लोगों को संबोधित कर आज सुबह 10 बजे होनेवाली थी। लेकिन, तेजस्वी यादव अब भी बोधगया मंदिर में दर्शन नहीं कर पाये हैं। बारिश के कारण गांधी मैदान में बारिश का पानी जमा होने के कारण तेजस्वी की साइकिल यात्रा के कार्यक्रम में फेरबदल हो सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गया में देर रात से हो रही बारिश ने राजद की 'साइकिल रैली की रफ्तार रोक दी है। वह अब तक बोधगया मंदिर में दर्शन भी नहीं कर पाये हैं। 'एनडीए भगाओ-बेटी बचाओ' साइकिल रैली के लिए राजद ने 2000 साइकिल भी खरीदी है। इसके अलावा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अपनी साइकिल लेकर रैली में आने के लिए कहा गया है। मालूम हो कि राजद की साइकिल यात्रा बिहार के बोधगया से शुरू होकर राजधानी पटना जाएगी। पटना में राजभवन पहुंचकर बिहार सरकार के कार्यों के खिलाफ एक ज्ञापन राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सौंपा जाएगा।