बिहार
मोतिहारी के अंबिकानगर में शिक्षक ने फंदा लगा की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2018 11:30:01 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के अम्बिकानगर स्थित अपने आवास में बुधवार को दिन में शिक्षक अभय सिंह ने आत्महत्या कर ली। शिक्षक अभय सिंह का पुत्र आज शाम करीब 4 बजे स्कूल से अपने घर लौटा तो उसने दरवाजे पर आवाज लगाई। जब बहुत प्रयास करने पर पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने मुहल्लेवालों को बतलाया। तब लोगों ने देखा कि वे फंदे से लटके हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हरसिद्धि के थे मूल निवासी-
शिक्षक अभय सिंह हरसिद्धि थाना के घोघराहा बैरिया के निवासी थे। वे तुरकौलिया में परसुरामपुर स्थित स्कूल में सरकारी शिक्षक थे। बताया गया है कि उनकी पत्नी भी उसी स्कूल शिक्षिका हैं। आज वे अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाने के बाद अपनी पत्नी के साथ स्कूल भी गये थे। परंतु वे अपनी पत्नी को स्कूल में ही छोड़कर अपने अबिंकानगर स्थित आवास पर लौट आए थे। फिर करीब 4 बजे उनका बच्चा जब स्कूल से लौटा तो लोगों को पता चला कि वे फंदे से लटके हुए हैं।a