ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुजफ्फरपुर मामला: महिला आयोग की अध्यक्ष बोली लड़कियों के लिए कयामत की रात होती थी हर मंगलवार की रात
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2018 5:47:41 PM
मुजफ्फरपुर मामला: महिला आयोग की अध्यक्ष बोली लड़कियों के लिए कयामत की रात होती थी हर मंगलवार की रात

 पटना। महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह का दौरा करने के बाद एक चैनल से बातचीत में कहा है कि गृह में लड़कियों के लिए हर मंगलवार की रात कयामत की रात होती थी। हर मंगलवार को बालिका गृह में जांच के लिए अधिकारी आते थे। वह लड़कियों को अपने साथ ले जाते थे और बाद में उन्हें यहां छोड़ दिया जाता था। मालूम हो कि महिला आयोग की अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोग की टीम ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया था। उनके साथ एसपी, डीएसपी आदि भी मौजूद थे।

 
उन्होंने बताया कि महिला आयोग की टीम ने दौरे में बालिका गृह का नीचे से ऊपर तक निरीक्षण किया. सभी कमरों को देखा, जहां लड़कियां रहती थीं। वहां निर्मित कमरे काफी डरावने थे। दूसरी मंजिल पर बगल में एक ग्रिल से होकर एक रास्ता था, जहां से होकर  आप बाहर निकल जायेंगे, किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। तीसरे मंजिल से भी एक अन्य सीढ़ी थी। लगता था कि यह घर इसी इरादे से बनवाया गया था कि कहीं से भी आसानी से बाहर निकला जा सकता है। किसी की नजर भी नहीं पड़ेगी। यह बहुत भयानक था। 
 
उन्होंने बताया है कि घर के अंदर देखने से किसी को भी स्पष्ट हो जायेगा कि यहां गलत काम हो रहा होगा. घर के एक कमरे में एक बेड लगा था, जहां मेडिकल से संबंधित सामान आदि थे। कुछ कुर्सियां भी थीं। ऐसा लगता था कि स्वास्थ्य जांच के लिए व्यवस्था की गयी थी। यहां लड़कियों का गर्भपात कराने की सभी व्यवस्था थी। दिलमणि देवी ने बताया कि लड़कियों के मुताबिक, उन्हें रात में सोने की दवा दे दी जाती थी। दवा खाने के बाद वे गहरी बेहोशी की हालत में चली जाती थीं। सुबह उठने पर पेट में और बदन में बहुत दर्द होने की शिकायत करती थीं। बाद में उन्हें दर्द होने की शिकायत किये जाने पर दर्द की दवा दी जाती थी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बालिका गृह में एक मिनी थियेटर भी संचालित होता था। लड़कियों को नशे के इंजेक्शन भी दिये जाते थे। बालिका गृह में तहखाने और गुप्त रास्ते भी मिले हैं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS