बिहार
बिहार विधानसभा: सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : तेजस्वी यादव
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2018 1:17:33 PMपटना। आज बिहार विधानसभा में सूखे की स्थिति पर विशेष चर्चा चल रही है। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार को सूखाग्रस्त राज्य घोषित करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई। इसके साथ ही विपक्ष ने सदन से वाक आउट कर दिया।
सदन में आज सूखे पर विशेष चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय रखा गया। सदन में बोलने के लिए राजद को 35 मिनट, जदयू और बीजेपी को 15-15 मिनट, कांग्रेस को 11 मिनट जबकि सरकार को जवाब देने के लिए 30 मिनट का वक्त मिला है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते किसानों के विकास के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जाते तो आज किसानों की स्थिति इतनी खराब नहीं होती।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज भी ठीक से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से सही तौर पर बिहार को पानी नहीं मिल पा रहा है जबकि मध्यप्रदेश में भी बीजेपी की ही सरकार है।