ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह और रघुनाथ महापात्रा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2018 4:00:31 PM
राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह और रघुनाथ महापात्रा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नई दिल्ली। राकेश सिन्हा ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। मानसून सत्र के शुरू होते ही सभी मनोनित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उनके अलावा मशहूर डांसर सोनल मानसिंह और प्रसिद्ध मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा ने भी शपथ ली। 

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर डांसर सोनल मानसिंह, किसान नेता राम शकल और प्रसिद्ध मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा जाने वाले राकेश सिन्हा मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। सिन्हा टीवी चैनल्स पर आने वाले डिबेट शो का चर्चित चेहरा हैं। राकेश सिन्हा फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर और भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के सदस्य हैं।

राकेश सिन्हा 2017 से इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के बोर्ड मेंबर हैं। राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह इंडिया पालिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक भी हैं। साथ ही कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं। वे नियमित रूप से समाचारपत्रों में आलेख लिखते हैं।

राकेश सिन्हा ने विभिन्न मुद्दों पर पुस्तकें भी लिखी हैं जिनमें डॉक्टर हेडगेवार की बायोग्राफी भी शामिल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। जबकि, पीएचडी कोटा विश्वविद्यालय से किया है। उन्होंने राजनीति शास्त्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही गोल्ड मेडल हासिल किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS