बिहार
जमीनी विवाद के दौरान हिंसा और फायरिंग, पुलिस को भाजनी पड़ी लाठियां
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2018 4:37:02 PMबेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में जमीनी विवाद में आज दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट एवं रोड़ेबाजी हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हथियार का प्रदर्शन करते हुए गोलियां भी चलाई। घटना जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव की है।
जानकारी के अनुसार गांव के ही भुल्लू यादव, चानो यादव, कांग्रेस यादव के द्वारा घर की ढलाई की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध करने का कारण गांव में अवस्थित मंदिर की जमीन पर भी जबरन निजी घर की ढलाई बताई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि इसी बात का विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों एवं उनके सहयोगियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद तेघरा डीएसपी एवं तेघरा भगवानपुर तथा तेयाय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है एवं स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है। इस हंगामे के दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उस समय व्याप्त हो गई जब मौके पर पहुंचे पुलिस को भी एक पक्ष के लोगों के द्वारा खदेड़ा जाने लगा।
मजबूरन पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इस रोड़ेबाजी की घटना में तकरीबन 10 लोग घायल हैं जिन्हें पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब वह खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है।