बिहार
अमित शाह की नीतीश कुमार से नास्ते पर एक घंटे चली वातचीत
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 12:52:37 PMपटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह नास्ते पर जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। दोनों नेता एक घंटे तक एक साथ रहे। शाह एयरपोर्ट से सीधे राजकीय अतिथिशाला पहुंचे, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहे। शाह व नीतीश की यह मुलाकात 2019 चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे के मद्देनजर अहम है।
अमित शाह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए बाहर निकले। उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया। दोनों नेता एक बार फिर रात में खाने पर मिलेंगे। अमित शाह की एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने अमित शाह अगवानी की। वहीं, बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया।