ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
तिलक समारोह से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 6:32:56 PM
तिलक समारोह से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल

हाजीपुर। हाजीपुर में जंदाहा मुख्य मार्ग पर आज सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक स्कॉर्पियों सड़क पर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। स्कॉर्पियो पलटने से उसमें सवार सात यात्री घायल हो गये। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया। घायलों में आरा के गड़हनी, कुरकुरी गांव निवासी छेतानी पांडेय, संजय मिश्रा, विरजन कुमार सिंह, बुदन सिंह, ब्रजेश सिंह, शेरु सिंह, राजनारायण सिंह शामिल है। 

 
जानकारी के अनुसार आरा से शादी समारोह के अवसर पर तिलक चढ़ाने के लिए कई स्कॉर्पियों, बोलेरो एवं अन्य वाहनों से बेगूसराय जिला के चमथा गये थे। तिलक समारोह से सभी लोगों ने भाग लेकर अपने गांव आरा लौट रहे थे। इसी दौरान जंदाहा मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो अचानक पलट गयी। जिसमें स्कॉर्पियो सवार सात लोग घायल हो गया जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। 
 
घटना की जानकारी मिलते ही तिलक समारोह से लौट रहे सभी लोगों ने अपने अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के विषय में जानकारी ली। सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद सभी घायल अपने अपने घर के लिए रवाना हो गये।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS