बिहार
भाजपा और जदयू का अटूट गठबंधन : सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 1:06:22 PMपटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नो इंट्री की तख्ती लहराने वालों पर तंज कसते हुए ट्वीट कर दिया करारा जवाब। जाहिर है सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस को निशाना बनाया है। इतना ही नहीं मोदी ने आगे ट्वीट में लिखा है कि बिहार में भाजपा और जदयू का अटूट गठबंधन है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में भाजपा और जदयू का अटूट गठबंधन न केवल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग की शानदार वापसी सुनिश्चित करेगा। बल्कि यह राज्य में पूंजी लगाने वालों को कानून के शासन की मजबूत गारंटी देने वाला है। विदित हो कि राजद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सबसे पहले कहा था कि नीतीश चाचा के लिए महागठबंधन का दरवाजा बंद है।
वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह राजद नेता तेजप्रताप यादव ने भी नीतीश चाचा नो एंट्री का बोर्ड लगाने का बयान दिया और जदयू द्वारा कांग्रेस को नसीहत देने पर कांग्रेस ने भी नो एंट्री कह दिया है। बता दें कि सीएम सह जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दिल्ली में हुए बैठक के बाद साफ़-साफ़ कहा कि हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा, एनडीए में किसी तरह का विवाद नहीं है।