ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा के साथ सरकार चलाने में कहीं कोई प्रॉब्लम नहीं है : नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 12:54:40 PM
भाजपा के साथ सरकार चलाने में कहीं कोई प्रॉब्लम नहीं है : नीतीश कुमार

पटना। बिहार में भाजपा-जदयू में सींट बंटवारे को लेकर चल रहे उठापटक को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में भाजपा के साथ उनकी सरकार बेहतर और स्वस्थ तरीके से चल रही है। कहीं कोई प्रॉब्लम नहीं है। लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। जब समय आयेगा, तब देखा जायेगा। मुख्यमंत्री कल लोक संवाद के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

 इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने सारी बातों  को स्पष्ट कर दिया है। जदयू को हाशिये पर डाले वाले उनके बयान से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने किसी पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहा। 

 उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि  इसकी चिंता मत कीजिए। कोई हड़बड़ी नहीं है। समय आने पर सब बातों की चर्चा होगी। वक्त का इंतजार कीजिए। बाकी सारी बातों का कोई मतलब नहीं है। सब हवा में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना आगमन के दौरान मुलाकात के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के साथ हमारी मुलाकात होगी। 2019 में क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सबकी भूमिका रहती है। समान आचार संहिता  से जुड़े प्रश्न के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और पार्टी दोनों का मंतव्य भेज दिया गया है। इस विषय पर आपसी बातचीत जरूरी है, लोगों की  राय जानना जरूरी है। विभिन्न धर्मों और विचारों के लोगों से चर्चा करनी  होगी।  आपसी सामंजस्य के आधार पर भी सहमति तैयार करनी होगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS