ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लालू आज लौटेंगे पटना, इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2018 1:49:57 PM
लालू आज लौटेंगे पटना, इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज मुंबई से पटना लौटेंगे। लालू यादव इलाज के लिए मुंबई के एशियन हॉस्पिटल में एडमिट थे। इलाज कराने के बाद वे आज दोपहर फ्लाइट से पटना के लिए रवाना होंगे। मुंबई के एशियन हॉस्पिटल में उनका फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के बाद एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने तक आराम करने को कहा है। 

 
मालूम हो कि 17 जून को दूसरी बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां छह दिन बाद 24 जून को उनका फिस्टुला को ऑपरेशन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जिसको लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया था। हालांकि, जदयू ने महागठबंधन में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया था।
 
गौरतलब है कि चारा घोटाले मामले में दोषी लालू यादव की जमानत अवधि रांची हाई कोर्ट ने बढ़ाकर तीन जुलाई कर दी थी। इसके पहले बीमारी की वजह से लालू यादव को 11 मई से छह सप्ताह की जमानत मिली थी। वह इलाज के लिए मुंबई और बेंगलुरु भी गये थे। वहीं, हाई कोर्ट ने फिर से लालू यादव की जमानत अवधि छह सप्ताह के लिए और बढ़ा दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS