बिहार
बेखौफ अपराधियों का कहर, एक व्यक्ति को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2018 1:43:14 PMछपरा। सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बजार पर बस स्टैंड के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को देर रात्रि को सरेआम गोली मार दी और मौके से भाग निकले। गोली लगने से मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के स्वर्गीय मोहन महतो का 50 वर्षीय पुत्र किशुन महतो के रूप में की गयी है।
वहीं, गोलियों की तड़तड़ाहट से घटना के समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों को गोलियों की आवाज सुनाई दिया तो पहुंचे इस घटना की बाद स्थानीय लोगों ने खैरा थाना को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खैरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना क्यों घटी और किस अपराधी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया यह पता नहीं चल सका है।
उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का जमीनी विवाद बताया हटा है। वहीं उक्त व्यक्ति रात्रि का खाना खाकर आकर सोया हुआ था तब तब अचानक यह घटना घट गया। वहीं इस मामले में खैरा थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उक्त व्यक्ति खोदाईबाग का स्वर्गीय मोहन महतो का 50 वर्षीय पुत्र किशुन महतो बताये जाते है।