बिहार
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, अहम मुद्दों पर होगी बातचीत
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2018 11:13:54 AMपटना। आज होने वाली जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
माना जा रहा है कि जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज और सहायता देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा और जदयू के बीच आगामी लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मतभेद के चलते तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने की खबरों को बल दिया जा रहा है। जदयू के नेता लगातार इन अटकलों को खारिज करते हुए बयान जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद कयासों का बाजार बहुत गर्म है। नीतीश कुमार द्वारा जब तक इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया जाता तब तक इन अटकलों का हवा मिलती रहेगी।
इसी सियासी घमासान के बीच 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पटना आ रहें हैं। सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह की इस मुलाकात पर भी सब की निगाहें टिकी हुई हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले शनिवार को सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।