ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
फसल बर्बाद करने वाले जंगली जानवरों को भगाने के लिए मोतिहारी में बम बनाते विस्फोट, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2018 10:55:48 PM
फसल बर्बाद करने वाले जंगली जानवरों को भगाने के लिए मोतिहारी में बम बनाते विस्फोट, तीन घायल

मोतिहारी के एक निजी क्लिनिक में बम से घायल दो का हो रहा इलाज। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। कोटवा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

पूर्वी चम्पारण में कोटवा के चिंतहां गांव में गुरुवार को बम बनाने के क्रम में विस्फोट हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये हैं। ग्रामीणों के अनुसार तीनों लोगों का कोई आपराधिक बैक ग्राउण्ड नहीं है। ये किसान है और वे अपनी फसल बर्बाद करने वाले जंगली जानवरों (नीलगाय व सुअर)को भगाने के लिए गैर कानूनी रूप से बम का निर्माण कर रहे थे। तभी बम बर्स्ट कर गया। जिससे तीनों लोग घायल हो गये हैं। घायल तीनों गुप्त रूप से प्राइवेट क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं। जिसमें से दो लोगों का पुलिस ने ढ‍ूंढ निकाला है। इन दोनों घायल लोगों का इलाज शहर के आरसी हॉस्पीटल में चल रहा है। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि तीसरे घायल व्यक्ति का पता अब तक नहीं लग पाया है। deshvani.in
 
 
घायल लोगों के नाम-
राजू महतो व शिवनाथ महतो
इनका इलाज शहर के छोटा बरियारपुर स्थित आरसी मेडिकल सेंटर में चल रहा है। जबकि तीसरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। deshvani.in

गांवों में नील गाय व जंगली सुअरों से बचाव के लिए गैर कानूनी रूप से बनाते हैं बम-
 
बताया जा रहा है कि पूर्वी चम्पारण के किसान नीलगायों के आतंक से त्रस्त हैं। दर्जनों की संख्या में नीलगाय कोटवा क्षेत्र में किसानों की फसल पर धावा बोलते हैं। बतया गया है कि यहां के किसान नीलगाय व जंगली सुअरों से बचाव के लिए गुप्त रूप से बम का निर्माण करते हैं। उसे विस्फोट करके जंगली जानवरों से अपनी फसल का बचाव करते हैं। deshvani.in
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS