ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
फ्लाइट रद्द होने से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मचाया बबाल
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2018 1:45:07 PM
फ्लाइट रद्द होने से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मचाया बबाल

पटना। पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। गो-एयर की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्री नाराज थे। इतना ही नहीं यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। आज सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली गो-एयर की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद एयरलाइंस के कर्मचारियों ने शाम आठ बजे की फ्लाइट से यात्रियों को दिल्ली भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी कारण से शाम की भी फ्लाइट कैंसिल हो गई।
 शाम की भी फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद गो-एयरवेज के यात्री भड़क उठे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तीन घंटे तक किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई। रात के ग्यारह बजे पटना के एक प्राइवेट होटल में यात्रियों को ठहराया गया। 
 यात्रियों का कहना है कि सुबह की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्हें शाम की फ्लाइट से दिल्ली भेजने की बात कही गई थी। इसके लिए बोर्डिंग पास भी दिया गया। इतना ही नहीं बोर्डिंग की साभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बस से एयरक्राफ्ट तक ले जाया गया। एयरक्राफ्ट के नजदीक यात्रियों को लगभग आधे घंटे तक बस में ही रखा गया। उसके बाद जानकारी दी गई कि यह फ्लाइट कैंसिल हो गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS