ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय : गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2018 12:41:59 PM
देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय : गिरिराज सिंह

लखीसराय। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोर कानून बने। इसके लिए मुहिम छेड़ने की बात कही। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक सख्त कानून होना चाहिए। इसके लिए वह लगातार मुहिम चला रहे हैं। भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कुल 16 प्रतिशत है और हर साल आस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस पर नियंत्रण बहुत जरूरी है।


वहीं मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र के किसानों द्वारा दलहन क्रय केंद्र खोलने और दाल के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन पर मंत्री ने कहा कि उनकी मांग जायज है। किसानों ने आंदोलन कर अपनी बात रखी है. हम इस पर राजनीति नहीं करते हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS