बिहार
वज्रपात का कहर: चार की मौत, 26 से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2018 3:19:10 PMऔरंगाबाद। प्रदेश के औरंगाबाद जिले में आज प्रकृति का कहर देखने को मिला। यहां आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई तथा 26 से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना के पुनपुन नदी के दोमुहान घाट पर तीन दर्जन की संख्या में लोग पैक्स अध्यक्ष का दाह-संस्कार करने गए थे। इस दौरान अचानक वज्रपात होने से चार लोगों की मौत की हो गई। करीब 26 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर डीएम एवं एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। चार की मौत की पुष्टि डीएम ने की है। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा दिया जा रहा है।
बता दें कि राजधानी सहित उत्तर बिहार और गंगा के तटीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का रुख असम से उत्तरप्रदेश वाया पूर्णिया और मुजफ्फरपुर है। 2 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।