बिहार
लोकसभा 2019 चुनाव में भाजपा को हराने की तैयारी में जुटे तेजस्वी
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2018 11:51:02 AMपटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के उभरते नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अन्य दलों को ‘ड्राइविंग सीट ’पर रखना चाहिए, जहां वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा का मिलकर मुकाबला करने के लिए अहंकार को दूर रखने की जरुरत है।
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से दो-दो हाथ करने के लिए विपक्षी पार्टियां नए सिरे से रणनीति बना रहे हैं। लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़े उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिलकर अन्य विपक्षी दलों के साथ महागठबंधन बनाने की तैयारी में हैं तो बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी प्लानिंग में जुट गई है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा होने के बाद से उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव की हाथों में पार्टी की बागडोर है। तेजस्वी की ओर से हाल में लिए गए राजनीतिक फैसलों पर नजर डालें तो संकेत मिलते हैं कि वह लालू यादव से दो कदम आगे बढ़कर जातीय समीकरण बिठाने में जुटे हैं।