ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के पहाड़पुर आये सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, मुजफ्फरपुर टावर चौक से आए थे मामा की शादी में
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 9:38:12 PM
मोतिहारी के पहाड़पुर आये सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, मुजफ्फरपुर टावर चौक से आए थे मामा की शादी में

मोतीहारी/पहाड़पुर। आशा कुमारी की रिपोर्ट।
 
 पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत के लौकहाँ पकड़िया गांव में मंगलवार को अपने ननिहाल आये दो सगे भाई-बहन की तिरहुत मुख्य नहर में डूबकर मौत हो गई। दोनों की मौत 391 आरडी पुल के पास नहाने के दौरान डूबने से हुई है। दोनों मृतक बच्चों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर चौक निवासी चंदन कुमार गुप्ता के पुत्र आशीष कुमार(10 ) व पलक कुमारी (8) के रूप में हुई है।

खेल-खेल में दोनों बच्चे चले गये थे नदी किनारे और नहाने लगे-

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सोनालाल साह के लड़के धनंजय साह की शादी 25 जून को होनी तय है। इसी शादी में सरीक होने सोनालाल की पुत्री पूजा अपने बच्चों के साथ आई थी। आज सुबह करीब नौ बजे बच्चे खेल-खेल में नहर में नहाने गए। जहां पानी मे डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रमीणों ने डूब रहे बच्चे को पानी से निकाला। तबतक बच्चों की मौत हो चुकी थी।

गांव में छाया मातमी सन्नाटा-

घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। पूरा गांव गमगीन हो गया। आज ही मृतक बच्चे के मामा के होने वाले ससुराल से सगुन का समान भेजा गया था। पूजा अपने दोनों बच्चे के लिए रोरोकर बेहाल है। शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सी बी शुक्ला, प्रमुख रमेश कुमार प्रसाद, सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने मृतको के परिजनों को सांत्वना दी।

मंगलगीत कोहमराम में तब्दील-

"हे गरीब नाथ ई का कइल" हमरा दुनो लाल के छीन लेहल" कहते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी पूजा। छोटे भाई धनंजय साह की  शादी में सरीक होने आयी बहन पूजा देवी भाभी के लिए जा रहे सगुन के खुशनुमा माहौल में मंगल गीत गा रही थी। तभी बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही पूरे घर मे कोहराम मच गया। सभी मंगल गीत गाते-गाते विलाप करने लगे। होने वाली दुल्हन के लिए एक तरफ सगुन का समान गया वही दूसरी तरफ बच्चों की मौत से पूरा परिवार मातम में डूब गया। दो दिन पूर्व ही पूजा मुजफ्फरपुर से अपने दो बेटे व एक बेटी को ले कर भाई की शादी में सरीक होने मायके आयी थी। आशीष व पूजा की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS