ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रामगढ़वा में मुखिया पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 11:01:48 PM
रामगढ़वा में मुखिया पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट

घायल मुखिया का रामगढ़वा के पीएचसी में हो रहा इलाज। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। रामगढ़वा से शेख लड‍्डू।

रामगढ़वा प्रखण्ड की अहिरौलिया पंचायत के मुखिया भिखारी दास पर गाँव के कुछ असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में मुखिया के सिर पर गंभीर चोट आयी है। घटना गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे की है। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मुखिया को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया भिखारी दास गाँव से घूम कर अपने घर जा रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाये बैठे गाँव के ही लाेगों ने मुखिया पर लाठी-डंडों से हमला बोला दिया। जिससे मुखिया का सिर फट गया। 
हमला के आरोपी एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग, सभी फरार-
हमले का आरोपी एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि  मुखन दास,सोना दास, कलिया देवी सहित एक ही परिवार के अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ पीछे से मुखिया से हमला कर दिए। जिसके कारण मुखिया का सिर फट गया। वहीं मुखिया पर हमला करने के बाद सभी आरोपी गाँव छोड़ कर फरार हो गए है। 
हमले की हुई निंदा, गिरफ्तारी की मांग-
हालांकि घायल मुखिया का इलाज पीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया अपने सीधापन के लिए जाने जाते है। वहीं मुखिया पर हुए जानलेवा हमले को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष जैल सिंह, कलाम मियां, नजीर आलम, मोहम्मद बरकतुल्लाह, कृष्णा सिंह समेत प्रमुख पति विशाल गुप्ता ने निंदा करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी हेतु आवेदन मिला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS