बिहार
दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, 11 घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 1:30:59 PMगोपालगंज। गोपालगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना सिधवलिया के मोहम्मदपुर-लखनपुर रोड स्थित बहदुरा गांव के समीप की है। ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों मृतक बैकुंठपुर के सिहसिनी गांव के रहने वाले थे। जिसमे मृतक की पहचान भोला गिरी और हरिहर गिरी हुई है।
वही, दूसरी घटना नगर थाना के अरार मोड़ के समीप की है। जहां खाड़ी देश से लौट रहे यात्रियों को लेकर ट्रेवेलर जीप डायवरसन से टकरा गई, जिसमे एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम रमिन्द्र सिंह है और वो सीवान के हसनपुर गांव का रहने वाला था।
पीड़ित धनंजय प्रसाद ने कहा कि वे लोग सउदी से कमाकर अपने साथियों के साथ लखनऊ पहुंचे और वहां से टैक्सी बुक कर वे लोग गोपालगंज के रास्ते अपने घर जा रहे थे। तभी देर रात यह हादसा हो गया। घायलों में सीवान और छपरा के लोग शामिल हैं, जो अपने घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।