बिहार
राहुल गांधी से मिले तेजस्वी, महागठबंधन को लेकर हुई चर्चा
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 10:52:50 AMनई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस बैठक में बिहार में महागठबंधन को और मजबूत कर 2019 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने पर विचार किया गया।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार, रणनीति, उम्मीदवार चयन, एजेंडा सेटिंग और केंद्र की विफलता और मुद्दों पर बात की. दोनों युवा नेता आगे भी इस विषय पर नियमित अंतराल में मिलते रहेंगे। तेजस्वी ने इस मीटिंग के बाद कहा कि उनके साथ का मकसद संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।