ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नीतीश कुमार का सासाराम दौरा आज, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 1:02:59 PM
नीतीश कुमार का सासाराम दौरा आज, तैयारियां पूरी

पटना। आज सासाराम के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। वहां पहुंचकर रोहतास जिले के करगहर में सूबेदार सिंह महाविद्यालय में कॉलेज के संस्‍थापक सूबेदार सिंह की प्रतिमा का अनावारण करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के नेता व महाविद्यालय प्रशासन जोर-शोर से लगा हुए हैं। कार्यक्रम को तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं करगहर के जदयू विधायक वशिष्ट सिंह पूरी तरह अलर्ट हैं। वे पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं। विधायक ने बताया कि सीएम को सुनने के लिए दूर- दूर से लोग आ रहे हैं। गर्मी में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए आ रहे लोगो के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS