ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या, पत्नी ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2018 2:02:09 PM
दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या, पत्नी ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

सहरसा। सहरसा के बैजनाथपुर शिविर क्षेत्र में 42 वर्षीय शख्स की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर पांच गोलियों के निशान पाए गए हैं। मृतक अपने दोस्त के साथ शाम में घूमने के लिए निकला था और देर रात तक वापस ना आने के बाद पता चला कि विपिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

 
विपिन यादव ने दरअसल दो शादियां की थी पहले से ही विपिन और पहली पत्नी के दो बेटे थे। एक साल पहले गांव के ही रामसेठ यादव की बेटी काजल कुमारी से विपिन ने दूसरी शादी की थी। काजल की भी विपिन से दूसरी शादी थी और ये बात काजल के पिता को पसंद नहीं थी। गांव वालों ने भी इस शादी का विरोध किया था इसलिए विपिन और काजल सहरसा में रहते थे। दोनों एक नवजात बेटी भी है।
 
एक दिन पहले विपिन यादव अपने दोस्त विजय ठाकुर के साथ कहीं गया हुआ था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर विपिन यादव को बार-बार फोन किया जा रहा था और फोन भी नहीं रिसीव करने पर खोजबीन शुरू हुई और पता चला कि विपिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 
 
विपिन की दूसरी पत्नी काजल का कहना है कि उसके पिता ने पहले भी पति की पिटाई की है और जान से मारने की धमकी दी है। काजल ने अपने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है वहीं पहली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस को भी उम्मीद है कि जल्द ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS