दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हरसिद्धि में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, घर छोड़ ससुरालवाले फरार
मामला दर्ज, ससुराल वाले घर छोड़ फरार
मोतीहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोबिन्दापुर गांव में शुक्रवार की रात एक 28 वर्षीय विवाहिता रीना की पिट-पिट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगा है। आरोप में बताया गया है कि ससुरालियाें ने दहेज मेंं बाइक नहीं मिलने पर अपनी बहू की पीट-पीटकर हत्या दी औरसाक्ष्य छुपाने के लिए लाश को जला दिया। हत्या के बाद ससुराल के लोग फरार बताए गये हैं।
बाइक की मांग को लेकर हमेश होती थी पिटाई-
मृतका के पिता थाना थाना क्षेत्र के भगताहा टोला निवासी काशी लाल सिंह ने थानामे आवेदन देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रीना का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ दान दहेज देकर गोबिन्दापुर निवासी नयन सिह के पुत्र संजय सिंह से वर्ष 2009 किया था। बताया है कि शादी के बाद उनकी बेटी को ससुरालवालों ने उसके साथ हमेशा मारपीट कर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते थे। जिसकी सूचना वह उन्हें करती थी। उनकी पुत्री हमेशा कहती थी कि उसके पिताजी गरीब है। आप लोगो को वे दहेज नहीं दे सकते है। मेरी पुत्री को एक बेटा और एक बेटी है।
शुक्रवार को देर रात हत्या की सूचना रीना के पिता को मिली-
शुक्रवार की मध्य रात्रि सूचना मिली कि मेरी बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर के उसे आनन फानन में शव को जला दिया गया है। सूचना मिलते ही जब मैं अपने परिवार वालों के साथ उसके घर गोबिन्दापुर पहुचा तो उसके परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये थे। घर में ताला लटका हुआ था। हम लोगों ने स्थानीय लोगो से पूछताछ की तो लोगों ने घटना के सम्बंध में बताया। जहाँ शव को जलाया गया है वहां जली हुई लकड़ी और अन्य समान पड़े हुए हैं। पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची तो घर पर कोई सदस्य नही मिला। जहाँ शवदाह स्थल जाकर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एएसआई प्रमुख यादव ने जांच की। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पति संजय सिंह, ससुर नयन सिह, सास जनतीरा देवी, देवर मुकेश कुमार, भसुर मोहन सिंह,भरत सिंह, अछेलाल सिह, भिखारी सिंह, सिकन्दर सिंह के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपिताें को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।