बिहार
सरकारी बालिका गृह में यौन शोषण का खुलासा, संचालक सहित 8 लोग गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 8:56:18 PMमुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी बालिका गृह में बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामला का खुलासा हुआ है। इस मामले का खुलासा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की टीम की रिपोर्ट में हुआ। मामला का खुलासे होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।
महिला थाने में पोक्सो एक्ट की धारा लगने के बाद पुलिस ने आज इसके संचालक ब्रजेश ठाकुर सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने मामले में संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की टीम ने पिछले दिनों बालिका गृह की सोशल ऑडिट की थी। टीम ने रिपोर्ट में इस बात को साफ किया कि यहां बालिकाओं के साथ यौन शोषण व हिंसा की जाती है। इसके चलते बच्चियों को अन्य जिलों में शिफ्ट कर दिया गया।
वहीं इस मामले पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने बयान जारी किए हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार सरकार में दोषियों को बख्शा नहीं जाता है। इस मामले पर जिला प्रशासन ने उचित कार्रवाई की है। राजद ने इस मामले पर बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की देखरेख में यह सब हो रहा है। बिहार सरकार के नेतृत्व में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।