ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लंबी बीमारी के बाद पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 4:38:06 PM
लंबी बीमारी के बाद पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

 पटना। लंबे समय से बीमार चल रहे जनसंघ से जुड़े रहे पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन सोमवार की सुबह हो गया। हाल ही में वह दिल्ली से इलाज करा कर पटना लौटे थे। अपने पीछे वह भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। विधानसभा और भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद देर शाम खाजेकलां घाट पर उनका आज अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

जानकारी के मुताबिक, जनसंघ से जुड़े रहे पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का सोमवार की सुबह पटना सिटी के भीतरी बेगमपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। 77 वर्षीय कामेश्वर पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती 25 मई को वह गुरुग्राम स्थित मेदांता से इलाज करा कर लौटे थे। उनके घर में 65 वर्षीया पत्नी सिंहासनी देवी, बेटा राजू पासवान और दो बेटियां गायत्री देवी व पुष्पा कुमारी हैं। उनकी दोनों बेटियों की शादी अभी करनी है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को दिन में 12 बजे विधानसभा लाया जायेगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जायेगा। वहां से खाजेकलां घाट ले जाया जायेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा। 
 
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे कामेश्वर पासवान का जन्म वर्ष 1941 में हुआ था। वह बिहार में मंत्री रहने के अलावा राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी चुने गये थे। वर्ष 1972 में मात्र 31 वर्ष की आयु में वह पहली बार भारतीय जनसंघ के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद वह वर्ष 1977 में दूसरी बार फिर विधानसभा पहुंचे और वर्ष 1979 तक बिहार सरकार में श्रम मंत्री रहे। उसके बाद कामेश्वर पासवान वर्ष 1990-96 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने पर वह नवादा से लोकसभा लड़े और जीत दर्ज की। कामेश्वर पासवान एससी-एसटी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS