बिहार
आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 2:54:17 PMपटना। मोतिहारी में पीपराकोठी में गैस सिलेंडर के रिसाव होने के कारण एक आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक मजदूर आग के बीच फंसकर पूरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए घायल मजदूर को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसएसबी 71 बटालियन के राहत और बचाव दल ने स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी भी दो अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता के अधिकारी ने कहा कि जिले में चल रही छोटी छोटी फैक्ट्रियों में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं होती है, जबकि ये उद्योग विभाग से निबंधित होते हैं। अधिकारी ने उद्योग विभाग की कारगुजारी पर सवाल खड़ा कर रहा है।