ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कांग्रेस ने सिर्फ विधानसभा में भाजपा को रोका है, जनता के बीच नहीं : केसी त्यागी
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 3:28:13 PM
कांग्रेस ने सिर्फ विधानसभा में भाजपा को रोका है, जनता के बीच नहीं : केसी त्यागी

पटना। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की नई सरकार बनने जा रहा है। इस नई सरकार में एचडी कुमारस्वामी आज मुख्यमंत्री और जी परमेश्वर भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक होंगे और एकजुटता दिखाने की कोशिश करेंगे।

 

कांग्रेस-जेडीएस के शपथ ग्रहण समारोह पर कटाक्ष करते हुए जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उदाहरण स्वरूप बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भी सभी दल के नेता आए थे।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि वह वर्षों बाद भाजपा सरकार को रोकने में सफल रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ विधानसभा में भाजपा को रोका है, जनता के बीच नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस की मदद से बनने वाली सरकार की उम्र कम होती है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS