बिहार
ट्रक-टेंपो की टक्कर, 6 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 1:39:00 PM पटना। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक के पास हाइवा ट्रक और टेंपो में टक्कर हो गई, जिससे टेंपो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।
घायलों में दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी घायल फतुहा के निवासी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि टेंपो में 7 लोग सवार होकर फतुहा से पटना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नत्था चक स्थित फोरलेन पर पीछे से आती हाईवे ट्रक ने पियागो में जोरदार टक्कर मार दी।
इस टक्कर में टेंपो सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा और हाईवा चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने हाइवा ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है।