बिहार
गैस सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चे की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2018 1:09:19 PMपटना। मधेपुरा के वार्ड नंबर 7 में कल देर रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण धमाके के साथ एलपीजी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक महिला सहित दो बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय घर में सो रहे दोनों बच्चे और मां की झुलसने मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला किराये के घर में कमरा लगाकर खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस रिसने से आग लग गई, कमरा बंद होने के कारण महिला बाहर नहीं निकल पाई और इस हादसे में उसके दोनों बच्चे भी झुलस गए, धमाके के साथ पूरे घर में गैस फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।