ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
अब मुंबई में होगा लालू प्रसाद यादव का इलाज, सोमवार को पटना से होंगे रवाना
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 7:20:59 PM
अब मुंबई में होगा लालू प्रसाद यादव का इलाज, सोमवार को पटना से होंगे रवाना

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपना पूर्ण इलाज करवाने के लिए मुम्बई जा रहें हैं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, लालू सोमवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे जहां पर एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में उनका इलाज होगा।

 
शनिवार को अचानक लालू की तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों द्वारा पूरी जांच करने के बाद उन्हें मुंबई रेफर किया गया था। लालू को अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल मिली थी। इसी दौरान रांची हाईकोर्ट ने लालू को मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्तों की जमानत दे दी। इसके चलते लालू मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में अपना इलाज करवा सकते हैं। 
 
बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल में रहे लेकिन सेहत खराब होने की वजह से उन्हें पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया। करीब एक महीने के इलाज के बाद एम्स ने उन्हें 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया था जिसके बाद उन्हें दोबारा रांची के रिम्स में भेजा गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS