बिहार
तेजस्वी यादव से मिल कीर्ति आजाद ने की तारीफ
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 2:02:07 PMपटना। भारतीय जनता पार्टी से निलंबित दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने तेजस्वी यादव को 'वंडर ब्वाय' बताया है। इस पूर्व क्रिकेटर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर ट्वीट की और साथ ही तेजस्वी की तारीफ भी की।
ज्ञात को कि दोनों की ये मुलाकात पटना में हुई जहां कीर्ति आजाद अपनी पत्नी पूनम आजाद के साथ दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट के प्रतीक्षालय में रुके थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से हो गई।
इस मुलाकात के दौरान कीर्ति ने तेजस्वी के साथ अपनी तस्वीर ली और ट्विटर पर शेयर किया। कीर्ति आजाद भी भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तरह अपनी ही पार्टी से लगातार नाराज चल रहे हैं। उनको भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। कीर्ति दरभंगा से लगातार तीसरी बार भाजपा के सांसद हैं। मालूम हो कि उनसे पहले हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी तेजस्वी की सार्वजनिक मंच से तारीफ कर चुके हैं।