बिहार
बेल पर चल रहे लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के आईजीआइएमएस में हुए भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 3:20:52 PMपटना। पेरोल पर जेल से बाहर आए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत आज सुबह अचानक खराब हो गई। इसके बाद इन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह सोकर उठने के बाद लालू को बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी। आरजेडी के एक नेता ने बताया कि बताया कि लालू ने सुबह सोकर उठने के बाद बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी।
फैमिली डॉक्टर ने लालू के चेक-अप में पाया कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। इसके बाद लालू प्रसाद को पटना के आईजीआइएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर लालू को इलाज के लिए आईजीआइएमएस में भर्ती करा दिया गया है। आईजीआइएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
बता दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए 6 हफ्ते की औपबंधिक जमानत दी है। राजद सूत्रों की मानें तो लालू इलाज के जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं। लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।