बिहार
वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार होंगे बिहार के अगले मुख्य सचिव
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 5:00:03 PMपटना। वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। दीपक कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएचआई में चेयरमैन के पद पर तैनात थे।
दीपक कुमार बिहार में स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन समेत कई अन्य विभागों के प्रधान सचिव रह चुके हैं। दीपक कुमार दिल्ली आईआईटी से बीटेक हैं। वे मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं और उन्हें तेजतर्रार और कर्मठ अधिकारी माने जाते है।
फिलहाल अंजनी कुमार सिंह बिहार के मुख्य सचिव हैं और उनका कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। दीपक कुमार के फरवरी 2020 तक मुख्य सचिव पद पर रहेंगे।