ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कर्नाटक में शपथ ग्रहण के बाद बिहार में सियासत शुरू, आरजेडी नेता रघुवंश ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- खतरे में लोकतंत्र
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 4:10:49 PM
कर्नाटक में शपथ ग्रहण के बाद बिहार में सियासत शुरू, आरजेडी नेता रघुवंश ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- खतरे में लोकतंत्र

पटना। कर्नाटक में राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाये जाने का न्योता दिये जाने के बाद से राजद में सियासी हलचल तेज हो गयी। गुरुवार की सुबह भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये जाने के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही सियासी हलचल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। आज लोकतंत्र खतरे में है।

 
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने बहुमत का अनादर किया है. बिहार में पिछले साल हुए नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम को याद कराते हुए कहा कि बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। बल्कि, कम बहुमत वाली पार्टियों के गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दे दिया गया। कहा गया कि गठबंधन के सदस्यों का संख्या बल बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। ठीक उसके विपरित कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) के गठबंधन के आंकड़े बहुमत से ज्यादा होने के बावजूद सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया गया। 
 
साथ ही रघुवंश प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहना पड़ता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। जस्टिस लोया का मामला ठंढे बस्ते में चला जाता है। यह क्‍या है? देश में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। समय आ गया है कि इसे बचाने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हों। लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। साथ ही उन्होंने एलान किया कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र विरोधी किये जा रहे कार्य के विरोध में राजद शुक्रवार को पूरे बिहार में धरना देगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS