मोतिहारी
मोतिहारी के कल्याणपुर में नाच में गाना फरमाइश पूरी नहीं करने पर मारी गोली, नर्तक घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 11:30:18 PMमोतिहारी। कल्याणपुर।
पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर स्थित सिसवा खरार गांव में आई बारात में सोमवार की रात नाच के दौरान नेपाल के नर्तक को गोलीमार दी गई। नेपाल निवासी अजय की बांह में गोली लग गई। घायल नर्तक अजय कुमार का इलाज नेपाल में ही कराया जा रहा है।
यमुनापुर से सिसवा खरार गांव में आई थी बारात-
मिली खबर के अनुसार सिसवा खरार के उपेन्द्र राय के पुत्री की शादी थी। बारात यमुनापुर निवासी ध्रुव राय के बेटे की बारात आई थी। नेपाल का नर्तकों की पाटी नाच गाने के लिए बुलाया गया था। नाच के दौरान फरमाइशी गाना गाने के लिए गोली चला दी गई। जिसमें अजय नामक नर्तक को गोली लग गई। उसे बांह में गोली लगी है।
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। लेकिन कोई आवेदन नहीं मिला।