बिहार
आंधी-तूफान ने रोकी वाहनों की रफ्तार, घंटों लगा रहा जाम
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 1:56:38 PM पटना। कल शाम आई आंधी-तूफान ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई। आंधी-तूफान और बारिश की वजह से हुए हादसों में दिल्ली, हिमाचल, उतराखंड, हरियाणा, पंजाब और यूपी में 41 लोग मारे गए. 50 से ज्यादा लोग घायल भी हैं।
खराब मौसम का असर बिहार के कई हिस्सों में भी पड़ा है। पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाली गांधी सेतु पुल पर आंधी के कारण डिवाइडर पर बने टिन गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के कारण सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं। उधर, सोनपुर जेपी पुल पर ट्रक और कार के बीच टक्कर के कारण जाम लग गया, जिससे सैकड़ों गाड़ियां फंस गई और यात्री हलकान हो रहे हैं।
इधर, पटना में देर रात 1 बजे मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन हो गया। तेज आंधी चलने लगी। साथ ही बूंदाबांदी हुई। लगभग 60 किमी प्रति घंटे की रप्तार से चली आंधी से राजधानी एवं आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शहर में लगे कई होर्डिंग उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उत्तर बिहार में हुए मौसम के परिवर्तन के वजह से ऐसा हुआ है। इसका असर पटना से दिल्ली जाने वाले विमानों पर भी पड़ा। राज्य के दूसरे हिस्सों से नुकसान की खबरें है। आंधी तूफान से आम और लीची के फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।