बिहार
शराब पीने के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, 180 बोतल शराब जब्त
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2018 10:13:33 PMछौड़ादानों। मोतिहारी। अवध किशोर।
क्षेत्र के महुआवा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर कल शनिवार आधी रात को लक्ष्मण नगर गांव के सब्जी के खेत में छुपाकर रखे गये 180 बोतल कस्तूरी शराब के साथ 45 बर्षीय कपिलदेव राय को गिरफ्तार किया है।
जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मुना कुमार गुप्ता ने किया। इधर आज दिन के 10 बजे गश्ती के दौरान चन्द्रमन गांव मोड़ के पास से स्थानीय निवासी 22 बर्षीय लखन दास को 4 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो पुलिस के अनुसार नशे में था। पकड़ा गया व्यक्ति भेलवा गांव का रामभरोस राम बताया गया है। अवरपुलिस निरीक्षक राम दत ने बताया कि इस रेड में वे स्वयं सदल शामिल थे। आज पकड़े गये सभी लोगों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मोतिहारी जेल भेज दिया गया है।